son committed suicide after his father stopped him from attending  party In Lucknow

Crime Demo
– फोटो : istock

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह पिता की डांट से क्षुब्ध एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के कमरे में मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। 


घटना मोहनलालगंज क्षेत्र के गोपालखेड़ा गांव की है। पुलिस के मुताबिक, गांव निवासी रामचंदर का बेटा सुजीत कश्यप (20) शुक्रवार रात दावत में जाने की जिद कर रहा था। दावत में जाने से मना करते हुए पिता ने उसे डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर सुजीत अपने कमरे में चला गया।

शनिवार सुबह करीब 8 बजे उसका बड़ा भाई आशीष कमरे में पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उसने खिड़की से अंदर झांककर देखा। कमरे के अंदर सुजीत का शव लटका देखकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।



Source link

अभी अभी की खबरें