पुलिस कहां कितनी मिली शराब
पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र में 243 लीटर कच्ची शराब और 139 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई। यहां 15 हजार लीटर लहन नष्ट करने के साथ आठ भट्टियां ध्वस्त की गईं। इस कार्रवाई में 15 आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए।
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र में पुलिस को सबसे अधिक अवैध शराब और लहन मिला। यहां 375 लीटर कच्ची शराब, 239 क्वार्टर देशी शराब बरामद की गई और 28 हजार लीटर लहन नष्ट किया गया। इस क्षेत्र में 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमे दर्ज किए गए।
वहीं महरौनी में 60 लीटर कच्ची शराब और 349 क्वार्टर देशी शराब बरामद करते हुए 18 आरोपियों पर कार्रवाई हुई। मड़ावरा में चार और पाली थाना क्षेत्र में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पाली में 15 लीटर कच्ची शराब और 90 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई।
एएसपी बोले- आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी
ललितपुर पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। एएसपी कालूसिंह ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
