Paid tribute to the valor of the brave Jhalkari Bai

वीरांगना झलकरी बाई के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर कोरी समाज विकास समिति ने भोजला में दीपदान और

जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, बेटियों को उनके साहस और स्वाभिमान से प्रेरणा लेने का दिया संदेश


संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। वीरांगना झलकारी बाई के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर शनिवार को प्रांतीय कोरी समाज सेवी कर्मचारी समिति एवं वीरांगना झलकारी बाई प्रतिभा प्रोत्साहन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दीपदान एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने वीरांगना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और दीप प्रज्वलित कर उनके अदम्य साहस, त्याग और देशभक्ति को याद किया।

वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई का जीवन नारी शक्ति, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में महारानी लक्ष्मीबाई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अंग्रेजी सेना का मुकाबला करने वाली झलकारी बाई का योगदान सदैव याद किया जाएगा। उनका संघर्ष और बलिदान आज की युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर अनूप कुमार वर्मा, संजीव कुमार, सोनू पंथी, हरविंद कुमार, प्रवीण वर्मा, संतोष शाक्या, हरिश्चंद्र ठेकेदार आदि मौजूद रहे।



Source link