चिरगांव। ब्लॉक सभागार में वीबी-जी रामजी योजना के तहत रोजगार सेवकों की बैठक बीडीओ रामकुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में योजना के पुराने कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बीडीओ ने कहा कि पुराने कार्यों को नियमानुसार पूर्ण कराया जाए। साथ ही सभी जॉब कार्ड धारकों की फैमिली आईडी तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि आवास योजना के लाभार्थियों को निर्धारित 90 मानव दिवस की मजदूरी उपलब्ध कराई जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजना का पूरा लाभ मिल सके। बैठक में लक्ष्य के सापेक्ष पौधरोपण कार्य को भी समय से पूरा कराने के निर्देश दिए गए। बीडीओ ने रोजगार सेवकों से योजनाओं की प्रगति की नियमित निगरानी करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने को कहा। इस दौरान रोजगार सेवकों ने कहा कि उन्हें विगत पांच माह से मानदेय नहीं मिला है, जिससे वह परेशान हैं। सभी ने मानदेय दिलाने की मांग की।
