चकरनगर। मनरेगा में महिला मेट के कामकाज को लेकर शुरू हुआ विवाद अब गंभीर आरोपों तक पहुंच गया है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। एक पक्ष की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, दूसरे पक्ष की महिला मेट ने घर में घुसकर मारपीट और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस महिला के आरोपों की जांच कर रही है।


जय नारायण सिंह ने तहरीर में बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके और उनके भाई की पत्नी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने उनकी शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उधर, महिला मेट ने भी शिकायती पत्र देकर घर में घुसकर मारपीट और दुष्कर्म समेत गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस के अनुसार, मनरेगा में महिला मेट के कामकाज को लेकर शिकायत किए जाने के बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। सीओ अभयनारायण राय ने बताया कि जय नारायण सिंह की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला की मेडिकल रिपोर्ट और लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

अभी अभी की खबरें