City residents expressed joy over Deepti Sharma's achievement.

दी​प्ति शर्मा 

आगरा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आगरा की बेटी दीप्ति शर्मा ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति को आईसीसी के अक्तूबर माह के प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। महिला वर्ग में उनके साथ ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड और बांग्लादेश की सोभना मोस्तारी भी दौड़ में हैं।


जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में भारत ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया। था इस सीरीज में दीप्ति ने नाबाद 106 रन की शतकीय पारी खेलने के साथ गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और पांच विकेट हासिल किए। टी-20 सीरीज में भी उन्होंने 49 रन बनाने के साथ दो विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की। उनके हरफनमौला प्रदर्शन ने आईसीसी का ध्यान खींचा।

आगरा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने कहा कि दीप्ति की उपलब्धि पूरे शहर के लिए गर्व की बात है। वह लगातार अपने प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट को मजबूत कर रही हैं। सिटीजन क्रिकेट क्लब के सचिव मुईन बाबू ने कहा कि शतक और पांच विकेट हासिल करना दीप्ति की असाधारण ऑलराउंड क्षमता का प्रमाण है। आगरा की इस बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उम्मीद है कि वह यह प्रतिष्ठित पुरस्कार भी हासिल करेंगी।



Source link