Team rushes to Vikrampur following reports of a fever outbreak; 36 patients examined.

फोटो 12: ग्राम पंचायत विक्रमपुर-प्रतापनेर में मरीजों को दवा देते स्वास्थ्य टीम। स्रोत विभाग

इटावा। ब्लॉक बढ़पुरा की ग्राम पंचायत विक्रमपुर-प्रतापनेर में बुखार फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंचकर शिविर लगाया। इस दौरान टीम ने 36 मरीजों को दवा का वितरण किया। साथ ही 33 मरीजों की डेंगू व मलेरिया की जांच की गई। इसमें सभी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। सभी मरीजों में वायरल की पुष्टि हुई।


ब्लॉक बढ़पुरा की ग्राम पंचायत विक्रमपुर-प्रतापनेर में कई लोगों के बुखार से पीड़ित होने की सूचना स्वास्थ्य टीम को दी गई। सीएमओ डॉ. बीके सिंह के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक महेश कुमार राजपूत की अगुवाई में गांव में शिविर लगाया गया। इस दौरान गांव में 36 में 33 मरीज बुखार से पीड़ित मिले।

इनकी किट से डेंगू व मलेरिया की जांच की गई। इसमें कोई भी मरीज पॉजिटिव नहीं मिला। डॉ. मुकेश कुमार राजपूत ने बताया कि सभी मरीज वायरल बुखार से पीड़ित मिले हैं। सभी मरीजों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी गई। दिक्कत बढ़ने पर डॉक्टर से परामर्श लेकर दवा लेने की बात कही गई।



Source link