Children's studies will continue even during the winter break; an action plan will be prepared.

फोटो-27-फतेहपुर: जाफरगंज के खजुआ बीआरसी में प्रशिक्षण के दौरान मौजूद शिक्षक शिक्षिकाएं। संवाद

जाफरगंज। निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों की बुनियादी भाषा और गणितीय दक्षता मजबूत करने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को बीआरसी खजुहा में कक्षा तीन के शिक्षकों की शिखर (कैच-अप टीचिंग) फेज-2 कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें शीतकालीन अवकाश के दौरान भी बच्चों का पढ़ाई और अभ्यास से जुड़ाव बनाए रखने के लिए विशेष रणनीति की जानकारी दी गई।


खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला में लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन के अकादमिक सहयोग से पीपीटी के माध्यम से भाषा और गणित की कार्यपत्रिकाओं के प्रभावी इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया गया। बीईओ ने शिक्षकों को प्रशिक्षण में सीखी गई तकनीकों को कक्षाओं में लागू करने और निर्धारित समय में निपुण लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।

मुख्य प्रशिक्षक एवं एआरपी जितेंद्र ने कैच-अप शिक्षण के जरिए बच्चों की सीखने संबंधी कमियों को दूर करने के तरीके बताए। उन्होंने शिखर सामग्री में किए गए बदलावों और नई शिक्षण तकनीकों की भी जानकारी दी।

शीतकालीन अवकाश की कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित करने और बच्चों को नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित करने के उपाय बताए गए। कार्यशाला में प्रशिक्षक राजेश, रितु, सर्वेश, संजीव सहित प्रधानाध्यापक और शिक्षक मौजूद रहे।



Source link