मैनपुरी के कस्बा घिरोर के गांव जोगराजपुर में शुक्रवार रात घर में अकेली विधवा की गोली मार कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। गांव के एक युवक पर हत्या लगाया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
थाना क्षेत्र के गांव जोगराजपुर निवासी 45 वर्षीय नीलम के पति राकेश कुमार की दो वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी। नीलम के कोई संतान भी नहीं थी, गांव स्थित घर में वह अकेली रह रही थीं। शुक्रवार रात नीलम की गोली मारकर हत्या कर दी गई, गोली नीलम की गर्दन में लगी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
महिला के परिजन गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया परिजन जिस पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं, उसकी तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
