न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: Shikha Pandey

Updated Thu, 10 Sep 2026 09:17 PM IST

श्मशान घाट मार्ग पर भरे पानी के बीच ग्रामीण शव यात्रा ले कर निकले। यही नहीं खुले मैदान में अंतिम संस्कार किया। 


Mahoba: Villagers forced to carry funeral procession through waterlogged path to cremation ground

श्मशान घाट मार्ग पर भरे पानी के बीच अर्थी ले जाते परिजन व ग्रामीण
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

विकासखंड पनवाड़ी के टिकरिया गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वृद्ध की मौत होने पर परिजन और ग्रामीण श्मशान घाट मार्ग पर भरे पानी के बीच शव यात्रा लेकर निकलते नजर आ रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।


वायरल वीडियो टिकरिया गांव का बताया जा रहा है जहां के निवासी कल्लू अहिरवार का बीमारी के चलते निधन हो गया। जब परिजन व ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए निकले तो उन्हें भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जलभराव और दलदल के बीच निकलते परिजनों व ग्रामीणों का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि श्मशान स्थल पर अंतिम संस्कार के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं है। ऐसे में खुले मैदान में अंतिम संस्कार करना मजबूरी बना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें