अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi

Updated Thu, 10 Sep 2026 09:22 PM IST

लगातार बारिश और परीक्षा केंद्रों पर जलभराव के कारण उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी गई है। 14 सितंबर से प्रस्तावित परीक्षा की नई तारीखें जल्द घोषित होंगी। अभ्यर्थियों के नए प्रवेश-पत्र भी वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखने को कहा है।


UP: Physical efficiency test for Home Guard recruitment postponed due to rain and waterlogging; new date to be

यूपी होमगार्ड में होगी भर्ती।
– फोटो : अमर उजाला।



विस्तार

उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के तहत 14 सितंबर 2026 से प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी गई है। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और कई परीक्षा केंद्रों पर जलभराव को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यह निर्णय लिया है।


बोर्ड के मुताबिक, अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को फिलहाल अल्प अवधि के लिए स्थगित किया गया है। साथ ही परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू रूप से कराने के लिए परिस्थितियों की समीक्षा की जा रही है। परीक्षा की नई तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें