आगरा के शास्त्रीपुरम में बुधवार की सुबह शोहदे ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया था। ड्यूटी पर जा रही युवती को जेसीबी चौराहे पर रोक लिया। जबरन साथ चलने का दबाव बनाया। इन्कार करने पर बौखला गया और स्कूटी से गिराने के बाद लात-घूंसों से पीटा। चाकू से पीठ-गर्दन पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। युवती की चीखपुकार सुनकर लोग इकट्ठे हुए तो हमलावर अपने साथी के साथ भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सिकंदरा क्षेत्र की युवती सर्जिकल सामान बनाने की कंपनी में कार्यरत है। बीकॉम की पढ़ाई भी कर रही है। सुबह तकरीबन 10:30 बजे वह स्कूटी से ऑफिस जा रही थी। क्षेत्र में रहने वाला युवक ओमकार एक साल से दोस्ती का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने बताया कि शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे पर बाइक आगे लगाकर रोक लिया। वह अपने साथ चलने की कहने लगा। युवती ने मना कर दिया और स्कूटी को आगे निकालने लगी। इस पर ओमकार ने स्कूटी से चाबी निकाल ली।

 

स्कूटी बंद होने पर युवती ने मोबाइल निकालकर परिजन को कॉल करना चाहा तो ओमकार फिल्मी स्टाइल में अपनी बाइक से उतरा और उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। बौखलाए शोहदे ने चाकू से हमला बोल दिया। उसकी पीठ और गर्दन पर वार करने लगा। युवती ने संघर्ष किया। चीखपुकार सुनकर कुछ लोग जुट गए। यह देखकर आरोपी साथी के साथ बाइक से भाग गया। युवती सड़क पर गिरकर तड़पने लगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस और युवती के परिजन को सूचना दी। उसे संजय प्लेस स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती के गले में टांके लगे हैं। वहीं, पुलिस ने आरोपी  को गिरफ्तार कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें