दिल्ली में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। टेमीफ्लू टैबलेट मंगाई जा रही हैं। देश-विदेश से पर्यटकों की आमद को देखते हुए ताजमहल और फतेहपुर सीकरी स्थित डिस्पेंसरी में संदिग्ध मरीज मिलने पर स्क्रीनिंग के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि स्वाइन फ्लू से घबराने की जरूरत नहीं है। ये सामान्य इन्फ्लुएंजा है। इसके उपचार के लिए टेमीफ्लू के 222 सिरप मौजूद हैं। इसकी दो हजार टैबलेट की मांग शासन को भेज दी है। एक-दो दिन में ये प्राप्त हो जाएगी। एसएन की वायरोलॉजी लैब में जांच की सुविधा है। आइसोलेशन वार्ड भी बना है।

फतेहपुर सीकरी और ताजमहल पर बनी डिस्पेंसरी में भी स्टाफ को संदिग्ध मरीज मिलने पर स्क्रीनिंग करने को कहा है। निजी लैब को भी नोटिस दिए गए हैं, जिसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर विभाग को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दे दिए गए हैं। रैपिड रेस्पांस टीम बना दी है, इसके प्रभारी डॉ. नंदन सिंह हैं। मरीज मिलने पर 9458569043 और 0562-2600412 पर भी जानकारी दे सकते हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें