Hamirpur News: हादसा हमीरपुर-राठ मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

हमीरपुर में भीषण हादसा
– फोटो : अमर उजाला
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6a3965f799797417e6079ea7″,”slug”:”accident-in-hamirpur-two-people-died-2026-06-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हमीरपुर में भीषण हादसा: शादी का सामान लेने जा रहे जीजा-साले की दुर्घटना में मौत, घर की खुशियां मातम में बदलीं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

हमीरपुर में भीषण हादसा
– फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर-राठ मार्ग पर सोमवार शाम वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। दोनों शादी के लिए सामान खरीदने छानी जा रहे थे। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। स्वासा गांव निवासी श्रीचंद्र प्रजापति (40) और उनका ममेरा जीजा विवेक प्रजापति (32) निवासी डेरापुर कानपुर देहात सोमवार शाम करीब पांच बजे बाइक से स्वासा से छानी जा रहे थे। छानी गांव से कुछ दूर भोला ढाबा के पास नहर पुलिया के निकट पीछे से आए वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्वासा गांव से श्रीचंद्र के परिजन और पत्नी प्रियंका भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। पति का शव देखकर वह रोते-रोते अचेत हो गईं। ग्रामीणों ने बताया कि श्रीचंद्र के चचेरे भाई की शादी थी। बारात लौटने के बाद घर में शादी से जुड़े कार्यक्रम चल रहे थे। विवेक भी रिश्तेदारी में स्वासा आया हुआ था। दोनों शादी का सामान खरीदने छानी जा रहे थे।