जागरण संवाददाता, हरदोई। बालाजी मंदिर परिसर में शनिवार दोपहर उस समय सनसनी और चीख-पुकार मच गई, जब मंदिर के ही पालतू हाथी ने हिंसक रूप धारण कर महंत के भाई पर हमला कर दिया। पहले सूड़ में जकड़कर जमीन पर पटका,फिर पैरों से कुचलकर मार डाला। मंदिर परिसर में हुई घटना से भय का माहौल है।

देहात कोतवाली के ग्राम खेतुई में प्रसिद्ध बाला जी मंदिर है। मंदिर के महंत ने शौक के लिए हाथी पाल रखा है। शनिवार की दोपहर महंत के भाई राम सिंह उर्फ कल्लू मंदिर परिसर में बंधे हाथी के पास मौजूद थे। इसी दौरान हाथी अचानक आपे से बाहर हो गया। इससे पहले कि राम सिंह कुछ समझ पाते, आक्रामक हाथी ने उन्हें अपनी सूंड से जकड़कर हवा में उठाया और जमीन पर पटक दिया।

इतना ही नहीं, हाथी ने पैरों से कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हाथी के रौद्र रूप को देखकर मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे, स्वजन व स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। स्वजन आनन-फानन में उन्हे उपचार के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर लेकर गए। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

इससे पहले हाथी ले चुका जान: स्थानीय लोगों के अनुसार यह हाथी पहले भी हिंसक होकर कई लोगों पर हमला कर उनकी जान ले चुका है। पहले में हुई घटनाओं के बावजूद हाथी की सुरक्षा, निगरानी और उस पर नियंत्रण को लेकर कोई ठोस इंतजाम न किए जाने से अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।



Source link

अभी अभी की खबरें