अंबिका सेवा संस्थान की ओर से शनिवार को बिंद्राबाजार स्थित रामलीला मैदान में छह जरूरतमंद बेटियों का सामूहिक विवाह कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर छह जोड़े विवाह बंधन में बंधे। संस्था ने नवदंपतियों को गृहस्थी का सामान देकर विदा किया।

समारोह में अर्चना-अनुराग, अलका कुमारी-जय हिंद कुमार, पूजा-रवि, साधना-अंकित, पूजा-कुंवर और साधना-सुरेश ने एक-दूसरे का हाथ थामा। उन्हें बर्तन, कपड़े, आभूषण और बिस्तर भेंट किए गए। इसके बाद रथ पर नवदंपतियों की स्वागत यात्रा निकाली गई, जिसमें लोगों ने पुष्पवर्षा की।

भाजपा नेता डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, सत्यम गुरु, कमलेश तिवारी, अंसार खान, जगदंबा उपाध्याय, अली शेख, डॉ. एमके बरनवाल और अरुण पाठक मौजूद रहे। अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि दो महीने की तैयारी के बाद आयोजन सफल हुआ। अजय श्रीवास्तव, रवि चौहान, पवन स्थान, लकी श्रीवास्तव, अतीस सेठ, मुकेश ठठेरा, देवेश उपाध्याय, संतोष मद्धेशिया और प्रमोद सेठ ने सहयोग किया। संवाद



Source link

अभी अभी की खबरें