कानपुर देहात में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान में रूरा पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने एक युवक को 700 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी कीमत करीब 1.40 लाख रुपये है।

.

पुलिस के मुताबिक, 12 अक्टूबर को संदिग्धों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने हसनापुर रोड के किनारे से 20 वर्षीय शिवा सैनी को पकड़ा। शिवा रूरा थाना क्षेत्र के सरगांव का है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 10 महीने पहले भटौली निवासी मिथलेश बाजपेई से चरस खरीदी थी। वह इसकी पुड़िया बनाकर रूरा कस्बे में राहगीरों को बेचता था। मिथलेश बाजपेई चरस के मामले में तिहाड़ जेल में बंद है।

रूरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत केस दर्ज किया। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।



Source link