सिरसाकलार। जगतपुरा अहीर गांव में गुरुवार को नाले से भैंस को निकालते समय युवक का पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने उसको निकलवाया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

loader

Trending Videos

थाना क्षेत्र के तरसौर गांव निवासी राजू चौहान (40) गुरुवार को भैंस चराने जगतपुरा अहीर गांव के पास स्थित जंगल में गया था। चरवाहों ने बताया कि तभी वहां से निकले मलंगा नाले में भैंस घुस गई। वह उसे निकालने लगा। इसी दौरान रपटे के पास उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया। चरवाहों ने पुलिस व परिजनों को जानकारी दी। बारिश की वजह से रास्ता न होने के चलते ट्रैक्टर से ग्रामीण व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों से उसकी तलाश कराई। तीन घंटे बाद उसका शव नाले में लगी झाड़ियों में उलझा मिला। परिजनों ने बताया कि उसकी शादी नहीं हुई थी। उसकी मौत से मां उर्मिला सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि नाले से युवक का शव बरामद कर लिया गया है। जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें