आगरा के बड़े डाकघरों में शामिल प्रतापपुरा प्रधान डाकघर इन दिनों जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। छत से प्लास्टर गिर रहे हैं। इससे पूरे हॉल में रस्सियों के सहारे सुरक्षा जालियां टांगी गई हैं। इससे कर्मचारियों और सैकड़ों ग्राहकों की सुरक्षा का खतरा हमेशा बना रहता है।

प्रधान डाकघर के जिस हिस्से में जालियां लगाई गई हैं, वहां प्रतिदिन करीब 25 से 30 कर्मचारी कार्य करते हैं। रोजाना 200 से 300 ग्राहक इन्हीं जालियों के नीचे खड़े होकर स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, बचत बैंक और अन्य डाक सेवाओं का लाभ लेते हैं। पूरे प्रधान डाकघर में करीब 125 कर्मचारी कार्यरत हैं। कर्मचारियों के अनुसार पहले भी प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं।

प्रधान डाकपाल शशिकांत का कहना है कि भवन की मरम्मत की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। कर्मचारियों को अस्थायी रूप से दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा, ताकि डाक सेवाएं प्रभावित न हों।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *