आगरा दीवानी परिसर में केस सुनवाई के लिए आए भाजपा कार्यकर्ता राकेश कुशवाहा पर विपक्षियों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि एक महिला ने चाकू से हमले की कोशिश की। यह देखकर उनका निजी गनर और अन्य सुरक्षाकर्मी आ गए। उन्हें किसी तरह से बचाया। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

नगला धनी निवासी राकेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि रिश्तेदारों से विवाद चल रहा है। मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। वह सोमवार सुबह करीब 10 बजे केस की सुनवाई के लिए दीवानी परिसर आए थे। परिसर में अपने अधिवक्ता के साथ खड़े हुए थे। तभी विपक्षी आ गए और गालीगलौज करने लगे। उनके विरोध करने पर लगे। इस बीच आरोपी बहन ने चाकू से हमला करने का प्रयास भी किया, जिसे उन्होंने रोक लिया।

पूर्व में भी आरोपियों ने घर में घुसकर शूटर से हमला कराया था। इस वजह से उन्हें गनर सोहनपाल मिला हुआ है। पीड़ित ने थाना न्यू आगरा में शिकायत दर्ज कराई लेकिन सुनवाई न होने पर पुलिस आयुक्त से मिलने पहुंचे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर हेमलता, रामकुमार, सावित्री देवी, मीरा, विक्रम व 4-5 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *