{“_id”:”6ae3b5c58fb447d02003aa74″,”slug”:”agra-wins-kickboxing-championship-agra-news-c-25-agr1034-1199421-2026-10-30″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: आगरा ने जीती किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आगरा के सेंट वीएस पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम में आयोजित राज्य किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में ओवरऑल
– फोटो : samvad
आगरा। उत्तर प्रदेश राज्य किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में आगरा ने ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। सेंट वीएस पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम में आयोजित इस प्रतियोगिता में 17 जिलों के 247 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। आयोजक रिपुदमन सिंह ने बताया कि बालक वर्ग में बीडी कॉन्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल, आगरा की टीम प्रथम रही।
बुलंदशहर ने दूसरा और मथुरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सेंट वीएस पब्लिक स्कूल, आगरा की टीम प्रथम रही। गाजियाबाद दूसरे और गाजीपुर तीसरे स्थान पर रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता 24 से 27 दिसंबर तक चंडीगढ़ में होगी। समापन समारोह में महाराज सिंह धनगर, दीपक धनगर, अरुण धनगर, तरुण गोयल, पवन कुमार, राजेश धनगर, निखिल सारस्वत, तेजस्वनी चौधरी, प्रेमका सोलंकी, महिमा शर्मा, प्रशांत पचौरी आदि शामिल रहे।

