{“_id”:”6ae77f9b6fe907366c002eac”,”slug”:”with-the-proposal-cleared-by-the-cabinet-the-bhumi-pujan-groundbreaking-ceremony-for-the-stadium-in-bah-will-take-place-agra-news-c-421-1-sagr1004-20662-2026-11-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: कैबिनेट में प्रस्ताव पास होने के साथ बाह में स्टेडियम के लिए होगा भूमि पूजन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बाह: स्टेडियम निर्माण की प्रगति की जानकारी देते विधायक पक्षालिका सिंह, पूर्वमंत्री अरिदमन सिंह
बाह। स्टेडियम के लिए बाह के उगनपुरा गांव में 6 एकड़ से ज्यादा जमीन अधिग्रहीत होने के बाद भी निर्माण का पेच फंसा हुआ था। कैबिनेट में प्रस्ताव पास होने के साथ ही बाह में स्टेडियम के लिए होगा भूमि पूजन किया जाएगा। यह जानकारी बाह विधायक पक्षालिका सिंह ने दी।
विधायक ने बताया बाह की माटी में जन्में अर्जुन पुरस्कार विजेता विजय सिंह चौहान, अजीत भदौरिया, एशियाड गोल्ड मेडलिस्ट मायाराम शर्मा, रतन सिंह भदौरिया आदि ने दुनिया में देश का मान बढ़ाया है। स्टेडियम के अभाव में खेल प्रतिभाओं को अभ्यास और आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। पहले 200 मीटर के ट्रैक का प्रस्ताव था। सेना भर्ती की तैयारी करने वाले एवं एथलीटों की सहूलियत के लिए 400 मीटर का ट्रैक बनाने के लिए रिव्यू प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया था। कैबिनेट में प्रस्ताव पास होते ही स्टेडियम निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। धन पहले ही आवंटित हो चुका है। अब कोई अड़चन नहीं है।
पूर्व केबिनैट मंत्री अरिदमन सिंह ने कहा स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों को अभ्यास का मौका मिलेगा। अरुण दुबे, मुकेश शर्मा, अल्केन्द्र जादौन, अजय भदौरिया, सर्वदमन सिंह, राजीव गुप्ता, सुरेश पचौरी, कृपा नारायन शर्मा, कैप्टन रामनरेश कठेरिया ने बताया 40 साल पुरानी मांग पूरी होने पर स्थानीय खेल प्रतिभाओं को अभ्यास के अवसर मिलेंगे।

