इरादतनगर। कोल्ड स्टोर मैनेजर से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, वारदात में प्रयुक्त बाइक, तमंचा, मोबाइल फोन और नकदी मिली है।


डीसीपी ईस्ट अभिषेक अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि 4 अगस्त की रात करीब 8:15 बजे कुर्रा चित्तरपुर निवासी कोल्ड स्टोर मैनेजर राकेश शर्मा बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बीकापुर पुलिया के पास दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। उनकी मोटरसाइकिल और 10 हजार रुपये लूटकर भाग गए। इरादतनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर एसीपी शमसाबाद राजीव रंजन के निर्देशन में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।बृहस्पतिवार सुबह चेकिंग के दौरान बीकापुर पुलिया के पास पुलिस ने तीन आरोपियों कृष्णकांत निवासी ग्राम मढ़ी कौलारी, डौकी, सूरज और राहुल निवासी ग्राम जयनगर, डौकी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने लूटी गई बाइक की नंबर प्लेट हटाकर उसकी पहचान छिपाने की कोशिश की थी। चेसिस नंबर को भी घिस दिया था। सभी आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *