किरावली (आगरा)। गांव नगला दलसहाय में रविवार को 50वीं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं भाजपा नेता भूप सिंह इंदौलिया ने किया। प्रतियोगिता में दिल्ली, बागपत, राजस्थान, आगरा समेत विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में भरतपुर, राजस्थान की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया


शीतलकुंड की टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि भूप सिंह इंदौलिया ने विजेता टीम को 21 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। इस मौके पर कबड्डी कमेटी के सदस्य चंद्रवीर, सुरेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह, सुरेश, प्रमोद, विनोद कुमार, गौरव चाहर, आकाश, धर्मवीर सिंह, हरिश्चंद्र आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *