बटेश्वर। माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब (नवनीता क्लब) और आरोही की महिला सदस्यों ने शुक्रवार को बटेश्वर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किया। वैश्य महिला मंडल की सदस्यों ने बाबा ब्रह्मलाल महादेव का रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। इस धार्मिक आयोजन के गाद क्लब की सदस्यों ने तीर्थ धाम के साधु-संतों को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष संध्या गुप्ता सहित सीमा, सुलेखा, पूनम, नीलिमा, पूजा, निधि, रेखा आदि महिला सदस्य उपस्थित रहीं।
