
फोटो 1 खेरागढ़सीएचसी पर प्रदर्शन कर धरना देते हुए आशाएं एवं संगिनी
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ac549e34896464b460cacb5″,”slug”:”asha-and-sangini-workers-staged-a-sit-in-at-the-chc-seeking-an-increase-in-their-honorarium-agra-news-c-421-1-khe1002-18746-2026-10-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: मानदेय बढ़ाने को आशा, संगिनियों ने सीएचसी पर दिया धरना”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो 1 खेरागढ़सीएचसी पर प्रदर्शन कर धरना देते हुए आशाएं एवं संगिनी
खेरागढ़। मानदेय बढ़ाने और समय से भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर खेरागढ़ ब्लॉक की आशा कार्यकर्ता और संगिनियों ने मंगलवार को सीएचसी पर धरना दिया। हड़ताल के चलते बीते तीन अक्तूबर से टीकाकरण कार्य भी बंद है। इससे क्षेत्र में बच्चों एवं गर्भवतियों के नियमित टीकाकरण समेत अन्य स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप हैं। भिलावली निवासी आशा अंजू देवी ने बताया कि वर्तमान में करीब 3500 रुपये मानदेय मिलता है। इसका भुगतान भी समय से नहीं होता। आशाओं ने 21 हजार और संगिनियों ने 26 हजार रुपये मानदेय की मांग की है। खेरागढ़ सीएचसी अधीक्षक डाॅ.आरके सिंह ने बताया खेरागढ़ ब्लॉक में करीब 180 आशा कार्यकर्ता और आठ संगिनी हैं। हड़ताल के चलते तीन अक्तूबर से टीकाकरण सत्र प्रभावित हैं। इससे बच्चों एवं गर्भवतियों को निर्धारित समय पर मिलने वाली सेवाएं ठप हैं।