
Trending Videos
आगरा। गंदगी फैलाने वाले शराब के ठेकों पर नगर निगम 15-15 हजार रुपये का जुर्माना लगाएगा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने गंदगी फैलाने में उन ठेकों पर जुर्माना लगाने के आदेश दिये हैं जहां शराब पीकर लोग प्लास्टिक के गिलास फेंक देते हैं। कारगिल पेट्रोल पंप के पास नगर आयुक्त को गंदगी मिली थी। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि कचरे के लिए शराब के ठेकों को डस्टबिन रखना होगा। दुकानों पर डस्टबिन खना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से चालान का प्रावधान किया गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए टीम आने वाली है। ब्यूरो
Trending Videos
