
आगरा विश्वविद्यालय
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की विधि, बीएड और एमएड के परिणाम अगले सप्ताह तक घोषित हो सकेंगे। बारिश के मौसम की वजह से ओएमआर शीट में नमी आ गई है। इससे स्कैनिंग में दिक्कत हो रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिणाम जारी करने की प्रस्तावित तिथि 25 अगस्त रखी थी।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बीएएलएलबी में 3912, एलएलबी में 9123, बीएड में 35132 और एमएड 973 छात्र-छात्राएं हैं। परीक्षा के बाद इनकी ओएमआर शीट की स्कैनिंग शुरू कर दी गई थी। सबसे ज्यादा ओएमआर शीट बीएड पाठ्यक्रम में हैं।
बारिश के कारण ओएमआर शीट में नमी आ गई है। इससे बीएड की स्कैनिंग करने की गति प्रभावित हो रही है।अन्य पाठ्यक्रम का स्कैनिंग कार्य पूरा हो गया है। इनके परिणाम बनाने की तैयारी हो रही है। 31 अगस्त तक परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
पाठ्यक्रम और पंजीकृत छात्र:
पाठ्यक्रम सेमेस्टर छात्र
बीएएलएलबी प्रथम 1590
बीएएलएलबी द्वितीय 560
बीएएलएलबी तृतीय 567
बीएएलएलबी चतुर्थ 840
बीएएलएलबी पंचम 355
बीएड प्रथम 13154
बीएड द्वितीय 21978
एलएलबी प्रथम 4123
एलएलबी द्वितीय 2619
एलएलबी तृतीय 2381
एमएड द्वितीय 365
एमएड तृतीय 273
एमएड चतुर्थ 335
