Villagers surrounded the substation and staged a protest for an hour.

जायस उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। -संवाद

जायस। नौ दिन से शिकायतों के बाद भी बिजली संकट से राहत नहीं मिली तो ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। शनिवार को पूरे सफ्फू गांव के लोग शिकायत लेकर उपकेंद्र पहुंचे। आरोप है कि यहां अवर अभियंता ने समस्या सुनने के बजाय उन्हें जेल भेजने की धमकी दे दी। इससे ग्रामीण भड़क गए और उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी होती रही। बाद में एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया और केबल बदलवाकर आपूर्ति बहाल कराई। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।


नगर पालिका के पूरे सफ्फू गांव के 100 से अधिक उपभोक्ता नौ दिन से बिजली संकट झेल रहे थे। गांव के संजय वर्मा और रामबरन ने बताया कि अंडरग्राउंड 11 केवी केबल में खराबी के कारण आपूर्ति बाधित है। कई बार शिकायत के बाद कर्मचारी मरम्मत कर आपूर्ति चालू करते हैं, मगर एक घंटे के भीतर फिर बिजली गुल हो जाती है।

स्थायी समाधान नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को उपकेंद्र पहुंचकर अपनी बात रखी। ग्रामीण रामपाल और मायावती ने आरोप लगाया कि शिकायत के दौरान जेई ने उन्हें उपकेंद्र से चले जाने को कहा। विरोध करने पर जेल भेजने की धमकी दी। इससे नाराज ग्रामीणों ने उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूचना पर पहुंचे एसडीओ ने जेई को वहां से हटाकर ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि 11 केवी की अंडरग्राउंड केबल में खराबी है। फुरसतगंज उपकेंद्र से केबल मंगवाकर करीब 30 मीटर हिस्सा बदलवाया गया। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। अवर अभियंता अश्वनी यादव ने बताया कि ग्रामीण बिना पूर्व सूचना के उपकेंद्र पहुंचे थे। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। केबल बदलवाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।



Source link

अभी अभी की खबरें