अमरोहा। विधानसभा चुनाव-2027 में मतदाताओं को डराने, धमकाने या धनबल से प्रभावित करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। ऐसे लोगों और क्षेत्रों को चिह्नित कर निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए गांव, मजरे और बस्तियों तक वल्नरेबिलिटी मैपिंग कराई जाएगी। रविवार को कलक्ट्रेट में डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षण में यह निर्देश दिए।
17 नवंबर के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे सेक्टर अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियां समझाई गईं। डीएम ने कहा कि सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का नियमित भ्रमण और भौतिक सत्यापन करें। पेयजल, बिजली, शौचालय और रैंप जैसी सुविधाओं की जांच कर कमियां दूर कराएं। प्रशिक्षण में एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह, सीडीओ उमेश चंद्र तिवारी समेत संबंधित अधिकारी और चारों विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर अधिकारी मौजूद रहे।
