फोटो-22-बूथ में निरीक्षण के दौरान बीएलओ से जानकारी लेते सीडीओ व अन्य अधिकारी।स्रोत:अधिकारी

बूथ संख्या 136 से 139 तक पहुंचकर सीडीओ ने देखी कार्य प्रगति

संवाद न्यूज एजेंसी

बिधूना। मतदाता सूची के विशेष अभियान के तहत दो दिनों तक बीएलओ की मौजूदगी में चलाए जा रहे अभियान का शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी ने निरीक्षण किया। उन्होंने बिधूना के फीडर रोड स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए बूथ संख्या 136, 137, 138 और 139 का से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ से अभियान की प्रगति की जानकारी ली और मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की समीक्षा की।

सीडीओ ने निर्देश दिए कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान जिन मतदाताओं के नाम सूची से कट गए हैं, उन्हें नियमानुसार दोबारा जोड़ने की कार्यवाही की जाए। साथ ही छूटे हुए पात्र मतदाताओं को चिह्नित कर उनके नाम मतदाता सूची में शामिल कराए जाएं जिससे कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

बीएलओ से कहा कि घर-घर संपर्क कर मतदाताओं को खोजने और नाम जोड़ने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के बाद सीडीओ ने अन्य स्थानों पर भी अभियान की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम बिधूना कमल कुमार सिंह सहित संबंधित लेखपाल एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

अभी अभी की खबरें