अयोध्या की बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के निधियावां गांव में सोमवार दोपहर रिमझिम बारिश के दौरान अचानक छप्पर गिरने से उसके नीचे दबकर आठ वर्षीय बालक और 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ।
खबर वहीं जो सत्य हो©

बताया गया कि दोपहर करीब दो बजे रिमझिम बारिश शुरू हुई थी। इसी दौरान अचानक छप्पर भरभराकर गिर गया। उसके नीचे मौजूद कंस (8) पुत्र रामबख्श चमर मगता और बंदना (20) पुत्री स्व. राम नरेश पाल मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकालकर सूचना पुलिस को दी। 112 पीआरबी की टीम ने दोनों घायलों को सीएचसी हैरिंग्टनगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।