Broke into the shop and stole the goods

देवलखा चौराहे पर दुकान में सेंध लगाकर चोरी के बाद टूटी दीवार।

देवलखा। चोरों ने शुक्रवार देर रात देवलखा चौराहे स्थित एक जनरल स्टोर में सेंध लगाकर नकदी और लैपटॉप समेत करीब एक लाख रुपये का सामान पार कर दिया। शनिवार सुबह दुकान में सेंध लगी देखकर स्थानीय लोगों ने संचालक को सूचना दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


कड़सर निवासी अर्जुन मौर्य देवलखा चौराहे पर जनरल स्टोर चलाते हैं। वह दुकान में शादी-विवाह के कार्ड छपाई का काम भी करते हैं। शुक्रवार रात रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद कैश बॉक्स में रखे 15 हजार रुपये नकद, लैपटॉप, घड़ी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया।

शनिवार सुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर अर्जुन दुकान पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि शादी-विवाह का सीजन शुरू हो गया है। वह लैपटॉप के माध्यम से कार्ड की छपाई का काम करते थे। लैपटॉप चोरी होने से उनका काम प्रभावित होगा। पीड़ित के मुताबिक, चोरी की घटना में करीब एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।



Source link