झांसी। बेटे के घर गए रिटायर्ड सूबेदार के मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बना दिया। घर के अंदर से डेढ़ लाख की नगदी, साड़ियां चोरी कर ले गए। लौटकर आए सूबेदार ने घर में चोरी होने की सूचना पुलिस को दी है।


सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर आईटीआई में रहने वाले रिटायर्ड सूबेदार कमलेश कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि उसके दो बेटे हैं। दोनो ही बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह पत्नी के साथ रहता है। चार जून को वह पत्नी के साथ छोटे बेटे के पास पूना गए थे। इसी दौरान 13/14 जून को अज्ञात चोर घर के मेन गेट के ऊपर की जाली से घुसकर घर में रखे करीब डेढ लाख रुपये कैश और करीब 20 साड़ियों समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने मकान के बाहर लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *