संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली

Updated Fri, 27 Nov 2026 01:30 AM IST


Three Gangster Act convicts sentenced to nine years in prison



चंदौली। अपर सत्र न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट और फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम परितोष श्रेष्ठ की अदालत ने 10 वर्ष पुराने गैंगस्टर एक्ट के मामले तीन दोषियों को नौ- नौ वर्ष कठोर कारावास की सजा और 5-5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।


अर्थदंड न अदा करने पर तीनों को अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। अभियोजन के अनुसार सैयदराजा थाना के पंचदेवरा गांव निवासी कुंवर विवेश सिंह उर्फ बिट्टू, कुंवर रजनीश सिंह उर्फ बाबू और अजय सिंह उर्फ संत के खिलाफ 2016 में गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में तीनों जेल भी गए थे। इसी मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने तीनों को दोषी करार दिया और तीनों को नौ-नौ वर्ष कठोर करावास की सजा सुनाई। इसमें दोषियों के जेल में बिताई गई अवधि को समायोजित रहेगा। संवाद



Source link