मोहनिया। चैनपुर के एक गांव से ट्यूशन पढ़ने गई 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इस दौरान किशोरी की मां ने गांव के ही युवक पर बेटी को ले जाने का आरोप लगाया। मामले में एक अन्य युवक की संलिप्तता का भी आरोप लगाया है। किशोरी की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि बेटी 19 नवंबर को दोपहर दो बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए मझुई गांव गई थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
