दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर 18 वर्षीय बेटी को दूसरी बार भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए एक युवक के खिलाफ शनिवार की शाम प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी निरीक्षक राज नारायण ने बताया कि पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर बताया कि कि बीते 19 नवंबर की दोपहर करीब तीन बजे उसकी बेटी कंप्यूटर की कोचिंग करने गई थी। देर शाम तक वापस नहीं आने पर उसके तलाश की गई। इसपर कोचिंग से ही उसकी साइकिल मिल गई, पर उसका कहीं पता नहीं चल सका है। उन्होंने तहरीर में आरोप लगाया है कि पूर्व की भांति ही पास के गांव में मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रहे मऊ जनपद के थाना सरायलखंची क्षेत्र के खुरहट गांव निवासी अमन यादव उसकी पुत्री को दोबारा भगा ले गया है।
