10:54 AM, 09-Jul-2026

यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। पुलिस प्रशासन ने प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू किया है, ताकि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात सुचारु बना रहे। भारी वाहनों के प्रवेश पर निर्धारित समय तक रोक रहेगी, जबकि आम लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।

10:46 AM, 09-Jul-2026

कामदगिरि की परिक्रमा के बाद बांदा जाएंगे सीएम

बुधवार को जनसभा और समीक्षा बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने रात को चित्रकूट स्थित सर्किट हाउस में ही रात्रि विश्राम किया। बृहस्पतिवार को सुबह 7:45 बजे सीएम सर्किट हाउस से बरहा हनुमान मंदिर जाएंगे। यहां दर्शन के बाद कामदगिरि की परिक्रमा भी करेंगे। सुबह 10:30 बजे बांदा में आयोजित सभा के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे। ब्यूरो

10:44 AM, 09-Jul-2026

इन कार्यों का होगा लोकार्पण व शिलान्यास

  • झांसी मानिकपुर रेल सेक्शन एक किलोमीटर 1322/8-9 में नारायणी कालिंजर मार्ग में झांसी-मार्ग मिर्जापुर को जोड़ने के लिए नए बाईपास के निर्माण के लिए चार लेन पुल।
  • ब्लॉक बड़ोखर खर डी के सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ोखर खुर्द में पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण कार्य।
  • नवाब टैंक में म्यूजिकल फाउंटेन वोटिंग फैसिलिटी का कार्य व इको पर्यटन का विकास।
  • आईटीआई बांदा में क्लासरूम भवन का निर्माण।
  • बहराइच बांदा मार्ग पर स्थित नहर पर लघु सेतु के चौड़ीकरण का काम।
  • बांदा के मौजा तातेती पूर्व में कान्हा गोशाला का निर्माण कार्य।

10:31 AM, 09-Jul-2026

कार्यक्रम स्थल, भ्रमण मार्ग व हेलीपैड पर होगी त्रिस्तरीय व्यवस्था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बांदा आगमन को लेकर प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। पुलिस व प्रशासन ने संयुक्त रूप से ड्यूटी में लगे प्रशासनिक व पुलिस बल की बैठक कर दिशा-निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल, भ्रमण मार्ग व हेलीपैड में त्रिस्तरीय व्यवस्था रहेगी।

08:37 AM, 09-Jul-2026

CM Yogi In Banda: आज एक घंटे शहर में रहेंगे मुख्यमंत्री, 70 करोड़ की देंगे सौगातें, सुरक्षा का त्रिस्तरीय घेरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट से बृहस्पतिवार को पं जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज आएंगे। यहां वह 70 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। प्रोटोकॉल के अनुसार सुबह 10:35 बजे चित्रकूट एयरपोर्ट से बांदा के लिए रवाना होंगे। 10:50 बजे बांदा पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 10:55 बजे सभा स्थल पर पहुंचकर करीब एक घंटे कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 11:55 बजे सभा स्थल से रवाना होकर 12 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से राजकीय हेलीकॉप्टर से लखनऊ की ओर रवाना होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *