झांसी। प्रतिष्ठित कंपनी के एसी लोड कर नोएडा से हैदराबाद जा रहा ड्राइवर झांसी-ग्वालियर बाईपास पर कंटेनर खड़ा कर भाग गया। मालिक ने कंटेनर चालक के खिलाफ 21 यूनिट एसी व 600 लीटर डीजल बेचकर भागने का मामला सीपरी बाजार थाने में दर्ज कराया है।

गौतम बुद्धनगर में रहने वाले श्यामलाल शर्मा पूनम कार्गों मुवर्स के प्रोपराइटर है। सीपरी थाने में शिकायत करते हुए श्यामलाल ने बताया कि उसने 23 अप्रैल को अपने कंटेनर में प्रतिष्ठित कंपनी के एसी नोएडा से लोड कराकर हैदराबाद के लिए चालक सतवीर निवासी हाफिजपुर हापुड़ के हैंडओवर कर रवाना किए थे। 26 अप्रैल को सुबह करीब पांच बजे उसे कंटेनर के चालक सतवीर ने गाड़ी के एक्सीडेंट होने की सूचना देकर मोबाइल बंद कर लिया। गाड़ी की लोकेशन लेकर वह झांसी-ग्वालियर बाईपास थाना सीपरी बाजार पहुंचा तो देखा गाड़ी में 21 यूनिट एसी गायब थे। और गाड़ी की टंकी से 600 लीटर डीजल भी गायब था। श्यामलाल ने पुलिस को बताया कि चालक एसी व डीजल बेचकर भाग गया। पुलिस ने श्यामलाल की तहरीर पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *