इटावा में शनिवार को एक इत्र बेचने वाले का शव छैराहा स्थित धर्मशाला के पास शिव मंदिर परिसर में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के कुआं बंजारा निवासी मनोज कुमार (45) के रूप में हुई है। वह इत्र बेचता था और शुक्रवार को प्रयागराज से इटावा ग्राहक को इत्र की डिलीवरी देने आया था।
परिजन ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। मनोज कुमार शुक्रवार रात शहर कोतवाली क्षेत्र के पुराना शहर चौकी के पास स्थित बद्री प्रसाद धर्मशाला में ठहरे थे। शनिवार दोपहर स्थानीय लोगों ने धर्मशाला के बगल में स्थित शिव मंदिर परिसर में उनका शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
