इटावा जिले में बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम चिकनी में मंगलवार सुबह दीवार के विवाद को लेकर एक अधेड़ की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। मृतक और आरोपी सगे ताऊ-चाचा के बेटे बताए जा रहे हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम चिकनी निवासी विनय कुमार ऋषीश्वर उर्फ वकील (54) मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अपने घर से खेत जाने के लिए निकले थे।



जैसे ही वह घर के सामने गली में पहुंचे, तभी उनके ताऊ के बेटे ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर और शरीर पर हुए ताबड़तोड़ वार से विनय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय परिजन घर के अंदर थे। जब तक वे बाहर पहुंचे, आरोपी फरार हो चुका था। बताया जा रहा है कि दोनों के घर आमने-सामने हैं और बीच की दीवार को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिस स्थान पर दीवार बनाई जा रही थी, उस पर आरोपी अपना दावा कर रहा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *