संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा

Updated Sat, 07 Nov 2026 12:35 AM IST


Engineer falls ill on bus, dies



ताखा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही निजी बस में सवार मोबाइल कंपनी के प्रोडक्शन इंजीनियर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी निवासी नीतीश त्रिपाठी (25) दिल्ली से घर लौट रहे थे। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बुधवार रात करीब 11 बजे भाऊपुरा के पास बस रोकी गई। चालक की सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम ने एंबुलेंस से नीतीश को आयुर्विज्ञान विवि भेजा। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन शव को अपने साथ ले गए।(संवाद)




Source link