In Fatehabad, strongmen stopped a bus, beat up the conductor, and tore his clothes.

फतेहाबाद फोटो। कंडक्टर उमाशंकर , थाने के बाहर खड़ी बस

फतेहाबाद। कस्बे के बाईपास रोड पर शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन बस को रोककर आधा दर्जन लोगों ने कंडक्टर के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान कंडक्टर के कपड़े फाड़ दिए। उसकी नकदी भी ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


घटना दोपहर करीब दो बजे की है। पिढ़ाैरा थाना क्षेत्र के गांव भोपतिपुरा निवासी उमाशंकर ने बताया वह मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन बस में कंडक्टर हैं। शुक्रवार को बस में पिनाहट के रजौरा से सवारियां लेकर आगरा बिजलीघर जा रहे थे। आरोप है कि कस्बा फतेहाबाद के बाईपास रोड पर पहुंचते ही आधा दर्जन लोगों ने बस रोक ली। उन्हें बस से उतारकर मारपीट की। उसके कपड़े फाड़ दिए। हमलावर उनकी नकदी भी ले गए। उमाशंकर ने बताया कि उसका छोटा भाई संजय भी बस चालक है। सुबह बिजलीघर पर बस में नंबर लगाने को लेकर उसके भाई के साथ मारपीट हुई थी। आरोप है कि उसी विवाद में दोपहर को पिनाहट से आ रही बस को रोककर उसके साथ मारपीट की गई। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया बस का नंबर लगाने को लेकर विवाद हुआ था, नकदी लूटने की बात असत्य है।



Source link