Lucknow news

दिवाली पर शहर में की गई लाइट की सजावट देखते नगर विकास मंत्री एके शर्मा, साथ में महापौर सुषमा खर

नगर विकास मंत्री ने देखी शहर की लाइट सजावट


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ: दीपावली को लेकर नगर निगम की ओर से शबर में की गई लाइट की सजावट का शुक्रवार रात नगर विकास मंत्री श्री एके. शर्मा ने निरीक्षण किया इस दौरान महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल भी साथ रहीं ।

मंत्री ने के पांच कालिदास मार्ग, 1090 चौराहा, समतामूलक चौक एवं हजरतगंज सहित शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम की ओर से कराई गई भव्य सजावट एवं प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया और नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।



Source link