इटावा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की युवा शहर कमेटी का विस्तार किया गया। कमेटी में मनोज जैन को युवा शहर महामंत्री, अवनीश पांडेय को युवा शहर उपाध्यक्ष, मु.समीर को युवा शहर कोषाध्यक्ष, शिवम प्रजापति, मो. मोहिसिन, शोएब खान को युवा शहर संगठन मंत्री, मंथन वर्मा, मो. सकी को युवा शहर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। शहर अध्यक्ष इबादुरहमान, जिला महामंत्री अभय टंडन, जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, महिला प्रदेश मंत्री मंजू लता द्विवेदी, युवा जिलाध्यक्ष रियाज अहमद, महिला शहर अध्यक्ष पूर्वी सक्सेना, शहर अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, उद्योग मंच के अध्यक्ष राहुल दीक्षित, लाइन पार शहर अध्यक्ष सुनील कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव, हाजी शेख आफताब, मनोज कठेरिया आदि मौजूद रहे। (संवाद)




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें