आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र के पनवारी में साले के बेटे को गोद लेने पर परिजन से विवाद हो गया। इससे अगले ही दिन रामप्रकाश ने खेत में पेड़ पर फंदे से लटक कर जान दे दी। पत्नी तारावती ने अपने जेठ, जेठानी समेत चार लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

तारावती के अनुसार, उनकी कोई संतान नहीं थी। पति रामप्रकाश की सहमति से उन्होंने दो वर्ष पूर्व अपने भाई कृष्णकुमार के बेटे गुलशन को गोद लिया था। इससे उनके जेठ रामवीर, जेठानी गुड्डी और दूसरे जेठ पीतम सिंह नाराज थे। वे आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करते थे। परिजन संपत्ति विवाद में गुलशन को वापस करने का दबाव बना रहे थे। 22 अक्तूबर को रामवीर, गुड्डी, पीतम सिंह और ऊषा ने तारावती और रामप्रकाश की पिटाई की और बेइज्जत किया।

घटना के बाद रामप्रकाश गुमसुम होकर घर से निकल गए। 23 अक्तूबर को सुबह करीब सात बजे उनका शव गांव में पेड़ से लटका मिला। मायके पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि पुलिस टीम ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पत्नी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें