इटावा। भाजपा की जिला मासिक बैठक में आगामी विधान परिषद चुनाव की तैयारियों और संगठनात्मक अभियानों की समीक्षा की गई। पार्टी पदाधिकारियों से वोटर लिस्ट लेकर मतदाताओं से संपर्क और संवाद बढ़ाने का आह्वान किया गया। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई।

भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री आनंद सिंह ने बताया कि पार्टी ने स्नातक विधान परिषद सदस्य के लिए डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह और शिक्षक विधान परिषद सदस्य के लिए इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। दोनों प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले में स्नातक विधान परिषद के 19,526 और शिक्षक विधान परिषद के 3,937 मतदाता हैं।

स्नातक चुनाव के लिए 18 बूथ और 14 मतदान केंद्र, जबकि शिक्षक चुनाव के लिए 11 बूथ और 11 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत 13 प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में इटावा को द्वितीय स्थान मिला है। संचालन जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़ ने किया। इस दौरान जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, हरनाथ कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष कृपा नारायण तिवारी, विरला शाक्य, अशोक चौबे, यशवर्धन चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *