बकेवर। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेघुपुर के मजरा रामनगर में सोमवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से कच्चे कमरे में आग लग गई। आग से कपड़े, अनाज और गृहस्थी जलकर राख हो गई। रामनगर निवासी सुनीता ने बताया कि वह खेत गई थी। इस दौरान कच्चे कमरे में आग लग गई। लपटों की चपेट में घर का सारा सामान जल गया। परिवार कच्चे कमरे में गुजर-बसर करता है। बड़ी बेटी शिवानी की अगले वर्ष जुलाई में शादी के लिए सामान जुटा रही थी। आग में शादी के लिए रखा सामान भी जल गया। घटना के समय परिवार के बच्चे गांव के मंदिर में भंडारे का प्रसाद बनवा रहे थे। आग लगने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण ने पानी डालकर आग बुझाई। डायल 112 पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।(संवाद)




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *