संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा

Updated Tue, 20 Oct 2026 01:31 AM IST


Non-stop special train remained halted for 20 minutes due to chain pulling.



भरथना। भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर एडवांस सिग्नल के पास शनिवार रात 9:30 बजे दिल्ली से कानपुर जा रही नॉन स्टॉप फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेन अचानक रुक गई। ट्रेन रुकते ही आरपीएफ स्कॉट सक्रिय हुआ तो पता चला कि किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर दी है। चेन पुलिंग करने वाले का कोई पता नहीं चल सका। यात्रियों ने बताया कि चेन पुलिंग करने वाला उतर कर चला गया। इसके चलते 20 मिनट तक ट्रेन मेन लाइन पर खड़ी रही और 9:50 बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। (संवाद)




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *