इकदिल। थाना क्षेत्र के नगला पूठ गांव में शनिवार सुबह अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पीटीओ और खनन विभाग की टीम ने दो जेसीबी और मिट्टी से भरा एक डंपर पकड़ा। तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर इकदिल थाने परिसर में खड़ा कराया गया है।

पीटीओ विवेक सिंह ने बताया कि पकड़े गए तीनों वाहनों पर करीब दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं, खनन अधिकारी बृज बिहारी ने बताया कि तहसील स्तर पर जांच कराए जाने के बाद ही जुर्माने की राशि निर्धारित की जाएगी।

खनन अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link